एक्टर अनुपम खेर स्टारर 'द कश्मीर फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्ड्स तोड़ रही है। विवेक रंजन अग्निहोत्री के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म कश्मीरी पंडितों के दर्द को बयां करती है। 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म की कमाई का ग्राफ दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। फिल्म ने 6वें दिन यानी बुधवार को करीब 20 करोड़ रुपए कमाए हैं।
बताया जा रहा है कि इस रफ्तार से फिल्म पहले हफ्ते में ही 100 करोड़ का आंकड़ा भी आसानी से पार कर सकती है। हालांकि, इसी हफ्ते 18 मार्च को अक्षय कुमार की 'बच्चन पांडे' भी रिलीज हो रही है। अब यह देखना दिलचस्प होगा की 'द कश्मीर फाइल्स' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा 'बच्चन पांडे' के सामने कायम रहेगा या नहीं।
फिल्म ने 6वें दिन कमाए 19.05 करोड़ रुपए
फिल्म ने 6वें दिन इंडिया में 19.05 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। इससे पहले फिल्म ने पांचवे दिन (मंगलवार) 18 करोड़, चौथे दिन (सोमवार) 15.05 करोड़, तीसरे दिन (रविवार) 15.10 करोड़, दूसरे दिन (शनिवार) 8.50 करोड़ और पहले दिन (शुक्रवार) 3.55 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस लिहाज से फिल्म ने इंडिया में 6 दिन में अब तक 79.25 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। तरण ने 'द कश्मीर फाइल्स' को स्मैश हिट, ऐतिहासिक और ब्लॉकबस्टर कहा है।