राशनकार्ड बनवाने अलग अलग वार्डों में लग रहा फिर से शिविर,

त्वरित ख़बरें - 3 मार्च से 9 मार्च तक आयोजित होगा शिविर:

राशनकार्ड बनवाने 32 वार्डों का शिविर 8 स्थानों में होगा, निगम आयुक्त हरेश मंडावी की अपील छुटे हुए हितग्राही राशन कार्ड बनवाने हेतु शिविर में पहुँचकर लाभ उठाएं:

दुर्ग/ 2 मार्च।नगर पालिक निगम।राज्य शासन की मंशा के अनुक्रम में निकाय क्षेत्रान्तर्गत छुटे हुए परिवार का नवीन एपीएल एवं बीपीएल राशनकार्ड बनवाने हेतु दिनांक 3 मार्च  से 09 मार्च तक समय प्रात 10 बजे से शाम 4 तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। निगमायुक्त हरेश मंडावी के द्वारा कर्मचारियों की ड्यूटी लागाई जाती है। वे सम्बंधित वार्ड पार्षद को निरन्तर सूचित करते हुए शिविर का सफल आयोजन करेंगे। शिविर समाप्ति पश्चात् वे राजस्व विभाग प्रभारी राजस्व अधिकारी नारायण यादव को राशनकार्ड का प्रपत्र में डाटा देंगे। छुटे हुए राशन कार्ड का भैतिक सत्यापन लिए किया जाएगा आवेदन करने हेतु राशनकार्ड शिविर दिनांक 3 मार्च दिन गुरुवार से 5 मार्च से विभिन्न वार्डो में शिविर का आयोजन किया जाएगा।जहां किसी कारण से राशनकार्ड बनवाने से छूटे हुए परिवार शिविर स्थल में आवेदन कर राशनकार्ड बनवा सकते है।गुरुवार दिनांक 3 मार्च से 9 मार्च तक इन वार्ड में होगा शिविर का आयोजन देखे सूची वार्ड 1,2,3,4,56 चंद्रशेखर स्कूल,पंचशील नगर,वार्ड 5,6,7,8,9 तिलक स्कूल शिक्षक नगर,वार्ड 10,11,12,16,महर्षि सरस्वती दयानंद शंकर नगर,वार्ड 14,15,16 सिकोला भाठा स्कूल,वार्ड 17,18,19,20,22,वार्ड कार्यलय आदित्य नगर,वार्ड 21,59,60 कातुलबोर्ड स्कूल,वार्ड 23,24,25,26 सिंधी धर्मशाला,सिंधी कालोनी,वार्ड 27,26,29 यादव छात्रवास पचरी पारा में लगेगा छुटे हुए लोगो का राशन कार्ड के लिए शिविर।राशनकार्ड बनवाने 32 वार्डों का शिविर 8 स्थानों में होगा, निगम आयुक्त हरेश मंडावी की अपील छुटे हुए हितग्राही राशन कार्ड बनवाने हेतु शिविर में पहुँचकर लाभ उठाएं:दिनांक 7 मार्च से 9 मार्च तक इन वार्डो में होगा शिविर,

वार्ड 30,31,32,33 दिगम्बर जैन मंदिर,वार्ड 34,35,36,37,38 मोहन बाल मंदिर गंजपारा,वार्ड 39 40,41,42,43,44 कसारिडीह प्राथमिक शाला,वार्ड 45,46,47,48 विवेकानंद सभागार,वार्ड 49,50,51,52 शासकीय प्राथमिक शाला बोरसी,वार्ड 53,54, शासकीय प्राथमिक शाला पोटिया,वार्ड 55 शासकीय प्राथमिक शाला पुलगांव,वार्ड 57,58 शासकीय प्राथमिक शाला उरला में होगा शिविर का आयोजन।