महिला कांग्रेस की पहली नियुक्ति सूची जारी, 17 जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति; रायपुर शहर की कमान प्रगति बाजपेयी को

त्वरित खबरें :भूमिका रिपोर्टिंग

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महिला कांग्रेस ने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए पहली नियुक्ति सूची जारी कर दी है। इस सूची में प्रदेश के 17 जिलों में महिला कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।

जारी सूची के अनुसार, रायपुर शहर की जिम्मेदारी प्रगति बाजपेयी को सौंपी गई है, जबकि रायपुर ग्रामीण की जिलाध्यक्ष बरखा साहू को बनाया गया है। इन नियुक्तियों के जरिए महिला कांग्रेस ने जिला स्तर पर संगठन को मजबूत करने और आगामी गतिविधियों को गति देने की तैयारी की है।

नई नियुक्तियों के बाद संबंधित जिलों में संगठन की जिम्मेदारियां नए पदाधिकारियों के हाथों में होंगी। महिला कांग्रेस की इस पहली सूची को प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।