➤ *महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी के विरुद्ध डोंगरगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई।*
➤ *नौकरी लगाने का झांसा देकर पीड़िता के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने वाले आरोपी को डोंगरगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार।*
➤ *आरोपी द्वारा पीड़िता को नशीला पदार्थ देकर जबरदस्ती दुष्कर्म, मारपीट, पीछा करने, अश्लील फोटो/वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने एवं जान से मारने की धमकी देने का लगाया गया है आरोप।*
➤ *आरोपी के विरुद्ध धारा 64(2)(m), 296, 351(3), 115(2) बीएनएस के तहत की गई कार्रवाई।*
*गिरफ्तार आरोपी का नाम एवं पता:-*
1. भारत भूषण मेश्राम पिता हीरालाल मेश्राम, उम्र 52 वर्ष, निवासी थाना चौक, डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)।
प्रार्थिया दिनांक 13.10.2026 को थाना डोंगरगढ़ में उपस्थित होकर आरोपी भरत भूषण मेश्राम के विरुद्ध लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदन में प्रार्थिया द्वारा आरोप लगाया गया है कि आरोपी द्वारा नौकरी लगाने का झांसा देकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर दुष्कर्म एवं यौन शोषण किया गया। साथ ही नशीला पदार्थ देकर यौन उत्पीड़न करने, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने, पीछा करने तथा अश्लील फोटो एवं वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने, सामाजिक रूप से बदनाम करने एवं जान से मारने का प्रयास करने संबंधी आरोप लगाए गए हैं। प्रार्थिया के लिखित आवेदन पर थाना डोंगरगढ़ में आरोपी भरत भूषण मेश्राम के विरुद्ध अपराध क्रमांक 609/2026, धारा 64(2)(m), 296, 351(3), 115(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रार्थिया के साथ घटित घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के दिशा-निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी रामेश्वर प्रसाद देशमुख द्वारा पुलिस स्टाफ के साथ आरोपी भरत भूषण मेश्राम पिता हीरालाल मेश्राम, उम्र 52 वर्ष, निवासी थाना चौक, डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.) की पतासाजी कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। विवेचना के दौरान आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।