बेमेतरा में खाद्य विभाग की छापेमारी, 3 टन फफूंद लगा खोवा-पनीर नष्ट

त्वरित खबरें :भूमिका रिपोर्टिंग

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी और खराब खाद्य सामग्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में मिठाई और डेयरी उत्पाद नष्ट कराए हैं। जांच के दौरान गंदगी और बदबू के बीच रखे खोवा, पनीर और बूंदी के लड्डू मिले। इनमें फफूंद और खराब होने के लक्षण पाए गए।

कार्रवाई के दौरान करीब 3 टन फफूंद लगा खोवा, सड़ा हुआ पनीर और बूंदी के लड्डू नष्ट कराए गए। खाद्य सामग्री को अस्वच्छ परिस्थितियों में रखा गया था, जिससे लोगों की सेहत पर खतरा हो सकता था।

खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और दुकानों में साफ-सफाई को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं। विभाग की ओर से संबंधित खाद्य कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।