कैंसर की 137 दवाओं के दाम घटे, मरीजों को मिलेगी राहत: तय कीमत से ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर पर नई रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य

त्वरित ख़बरें : भूमिका रिपोर्टिंग

कैंसर का इलाज करा रहे मरीजों और उनके परिजनों के लिए राहत भरी खबर है। 137 कैंसर दवाओं की कीमतों में कटौती की गई है। इससे महंगे इलाज का खर्च उठाने वाले मरीजों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

नई दरें लागू होने के बाद दवा विक्रेताओं को निर्धारित कीमत के अनुसार ही दवाएं बेचनी होंगी। अगर कोई मेडिकल स्टोर तय कीमत से ज्यादा पैसे वसूलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

इसके साथ ही सभी संबंधित मेडिकल स्टोर और दवा दुकानों पर नई रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य किया गया है, ताकि मरीज और उनके परिजन दवाओं की निर्धारित कीमत आसानी से देख सकें।

कैंसर के इलाज में लंबे समय तक दवाओं का सेवन करना पड़ता है। ऐसे में दवाओं की कीमतों में कमी से मरीजों के इलाज का आर्थिक बोझ कम होने की उम्मीद है। मरीजों को दवा खरीदते समय बिल लेने और निर्धारित कीमत से अधिक भुगतान नहीं करने की सलाह दी जाती है।