रायपुर में दीपक टंडन और पत्नी के खिलाफ एक और FIR, संपत्ति पर कब्जे का आरोप

त्वरित खबरें :भूमिका रिपोर्टिंग

रायपुर। राजधानी रायपुर में दीपक टंडन और उनकी पत्नी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। दोनों के खिलाफ संपत्ति पर कब्जा करने और सरकारी सील तोड़ने के आरोप में एक और एफआईआर दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि चार दिन पहले ही पुलिस ने दीपक टंडन को गिरफ्तार किया था। अब नए मामले में भी पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, संपत्ति से जुड़े विवाद में सरकारी सील तोड़कर परिसर पर कब्जा करने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में दीपक टंडन और उनकी पत्नी के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।

गौरतलब है कि चार दिन पहले दीपक टंडन की गिरफ्तारी के बाद अब एक और एफआईआर दर्ज होने से मामला फिर चर्चा में आ गया है। पुलिस नए मामले से जुड़े तथ्यों और आरोपों की जांच कर रही है।

फिलहाल मामले में पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।