छत्तीसगढ़ के एक सरकारी दफ्तर में दिवाली के मौके पर कर्मचारियों को गिफ्ट के रूप में शराब बांटे जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कार्यालय में कर्मचारियों की टेबल के नीचे शराब की बोतलें रखी गई थीं। इसका वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।
बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेताओं ने कार्यालय पहुंचकर शराब की बोतलों का वीडियो बनाया और इस मामले को लेकर सवाल उठाए। घटना के संबंध में विभाग के कार्यपालन अभियंता (EE) से भी पूछताछ की गई है।
सरकारी कार्यालय में दिवाली गिफ्ट के नाम पर शराब बांटे जाने के आरोप ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, शराब किसके निर्देश पर बांटी गई और इसके पीछे किसकी भूमिका थी, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।