सांसद विजय बघेल ने सुरक्षा अधिकारी गोविंद दीक्षित को सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई, उज्ज्वल भविष्य की कामना की....

त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिपोर्टिंग

सांसद विजय बघेल ने सुरक्षा अधिकारी गोविंद दीक्षित को सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई, उज्ज्वल भविष्य की कामना की....

दुर्ग। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद  विजय बघेल की सुरक्षा में सुरक्षा अधिकारी के रूप में सेवाएं दे रहे श्री गोविंद दीक्षित के शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर वृंदावन होटल इंटरनेशनल, दुर्ग में विदाई समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने अपनी धर्मपत्नी रंजनी बघेल एवं परिवार के साथ  गोविंद दीक्षित को सेवानिवृत्ति की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया तथा उनके सेवाकाल की सराहना की।

सांसद श्री बघेल ने कहा कि वर्ष 2008 से 2026 तक लगभग 18 वर्षों की शासकीय सेवा में  दीक्षित ने पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। सांसद की सुरक्षा व्यवस्था में उनका योगदान सदैव सराहनीय और स्मरणीय रहेगा।

उन्होंने  दीक्षित के स्वस्थ, सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का अंत नहीं, बल्कि एक नए अध्याय की शुरुआत है। जीवन के इस नए पड़ाव में वे अपने परिवार के साथ सुखद समय बिताएं और अपने अनुभवों से समाज को भी लाभान्वित करें।

समारोह में सांसद कार्यालय के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य सहयोगी उपस्थित रहे। सभी ने  गोविंद दीक्षित के साथ बिताए गए समय और उनके सेवाभाव को याद करते हुए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर  गोविंद दीक्षित ने सांसद विजय बघेल, रंजनी बघेल एवं सांसद कार्यालय के समस्त सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह सौहार्दपूर्ण एवं भावुक वातावरण में संपन्न हुआ।