त्योहारों के दौरान शहर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए गूगल मैप्स, ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों की मदद से निगरानी की जाएगी। कैमरों में किसी स्थान पर भीड़ का दबाव बढ़ने या रेड पैच दिखाई देने पर संबंधित टीम को अलर्ट किया जाएगा, ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
इस व्यवस्था का उद्देश्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा सुनिश्चित करना और लोगों को जाम व अन्य परेशानियों से राहत दिलाना है। किसी भी तरह की परेशानी होने पर नागरिक 9479210632 पर कॉल कर सकते हैं।