छत्तीसगढ़ के कई जिलों में ED की दबिश, रायपुर के सुशील विला में जांच जारी

त्वरित खबरें :भूमिका रिपोर्टिंग

रायपुर/दुर्ग। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई की सूचना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, रायपुर स्थित सुशील विला में ED की टीम जांच कर रही है। वहीं, दुर्ग में भी टीम की दबिश दिए जाने की सूचना है।

बताया जा रहा है कि जांच के दौरान टीम संबंधित दस्तावेजों को खंगाल रही है। हालांकि, कार्रवाई किन मामलों से जुड़ी है और जांच के दायरे में कौन-कौन शामिल हैं, इसे लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

ED की कार्रवाई को लेकर आधिकारिक पुष्टि और जांच से संबंधित विस्तृत जानकारी मिलने का इंतजार है। मामले में आगे की जानकारी सामने आने पर अपडेट किया जाएगा।