डोंगरगढ़ में आबकारी की बड़ी कार्रवाई, MP निर्मित शराब की 45 पेटी जप्त, स्कॉर्पियो छोड़कर भागे तस्कर...

त्वरित ख़बरें :- अमित यादव रिपोर्टिंग

डोंगरगढ़, राजनांदगांव। आबकारी विभाग ने डोंगरगढ़ में बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब की 45 पेटियां जप्त की हैं। शराब तस्करी में इस्तेमाल हो रही रायपुर पासिंग स्कॉर्पियो को भी जब्त किया गया है, हालांकि आरोपी मौके से फरार हो गए।

आबकारी प्रभारी अनिल सिंह के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर झिंझारी और मडियान रोड के बीच नाकेबंदी की थी। तलाशी में स्कॉर्पियो से 45 पेटी शराब बरामद हुई।

आबकारी विभाग ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

 पुलिस की चेतावनी 

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध शराब के कारोबार में लिप्त पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।