भिलाई: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वार्ड 70 में जलाया आशीर्वाद दीप, महिला मोर्चा ने की दीर्घायु की कामना...

त्वरित ख़बरें :- सिटी रिपोर्टर दुर्ग

 भिलाई: पीएम मोदी के जन्मदिन पर हुडको में आशीर्वाद दीप प्रज्वलित, दीर्घायु की कामना

 भिलाई। वार्ड क्रमांक 70 हुडको में 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आशीर्वाद दीप प्रज्वलित किया गया।

जिला महिला मोर्चा की सदस्य रश्मि सोमेश त्रिवेदी के नेतृत्व में वार्ड के विभिन्न स्थानों और मंदिरों में दीप जलाकर पीएम मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन के लिए प्रार्थना की गई।

इस दौरान रश्मि त्रिवेदी ने कहा कि जिस प्रकार यह आशीर्वाद दीप निरंतर प्रकाश फैलाता है, उसी प्रकार प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राष्ट्र प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे। ईश्वर उन्हें राष्ट्रसेवा के लिए असीम ऊर्जा प्रदान करें।

कार्यक्रम में वार्ड के बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।