दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगी की रकम को खपाने वाले 14 म्यूल बैंक खाताधारकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी कमीशन के लालच में अपने बैंक खाते, पासबुक, एटीएम और सिम साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराते थे।
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर थाना छावनी, नेवई और ACCU की टीम ने तकनीकी जांच की। जांच में पाया गया कि इन खातों में करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेन-देन हुए हैं। आरोपी 2 हजार से 15 हजार रुपये के कमीशन पर अपने खाते बेचते थे।
दो थानों में कार्रवाई
तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 29 सितंबर को थाना नेवई में 11 आरोपियों और थाना छावनी में 3 आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 626/2026 और 306/2026 धारा 318(2), 318(3), 317(4) BNS के तहत कार्रवाई की गई है।
आरोपियों के नाम
नेवई थाना - कार्तिक बाग, बबलू शाह, बलवंत सिंह, समीर साहनी, चंद्रप्रकाश पाठक, यतेन्द्र धनकर, गुरजीत सिंह रंधावा, राकेश सेन, राकेश देवांगन, फैजल खान, रीता कुमारी।
छावनी थाना - रवि भारती, रविन्द्र साहू, सुजीत सिंह।
पुलिस ने पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक और मोबाइल जप्त किए हैं।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अपना बैंक खाता, एटीएम, पासबुक या सिम किसी अन्य व्यक्ति को न दें, अन्यथा आप भी कानूनी कार्रवाई के दायरे में आ सकते हैं।