बालोद में हैरान करने वाली घटना: दूसरे गांव में घायल अवस्था में मिला युवक, सड़क पर भटकता देख सहमे ग्रामीण...

त्वरित ख़बरें :- अमित यादव रिपोर्टिंग

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। डौंडी ब्लॉक के बेलोदी गांव में एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क पर मिला। युवक को इस हालत में देख ग्रामीणों में सनसनी फैल गई।

दूसरे गांव का निकला युवक

जांच में पता चला कि घायल युवक बेलोदी का निवासी नहीं है। वह पास के भेड़ियानवागांव का रहने वाला है। परिजनों के अनुसार युवक पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।

पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

ग्रामीणों की सूचना पर डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। युवक ने किस वजह से खुद को चोट पहुंचाई, इसका पता लगाया जा रहा है। परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।