सूरज ऑटोमोबाइल्स टंकी मरोदा में श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा पूजा

त्वरित खबरें :- नेहा साहू रिपोर्टिंग

दुर्ग। देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी टंकी मरोदा स्थित सूरज ऑटोमोबाइल्स में भगवान विश्वकर्मा पूजा समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया।

पूजा-अर्चना के दौरान उपस्थित लोगों ने भगवान विश्वकर्मा से सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और कार्यों में सफलता की कामना की। पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद एवं भोग का वितरण किया गया।

इस अवसर पर सुरसरिता कराओके क्लब के सदस्यों रंजीत मंडल, कमल शर्मा, सतीश शेंडे, रथींद्र मोहन घोष, संदीप देशमुख, रंजीता चौहान, सत्यनारायण पंडा, सुधीर अवधिया और रोबिन मुखर्जी ने भजन एवं गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। संगीत कार्यक्रम का उपस्थित लोगों ने खूब आनंद लिया और कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन शशिलता शालू ने किया। समारोह के अंत में सूरज ऑटोमोबाइल्स के प्रोप्राइटर रंजीत मंडल ने कार्यक्रम में शामिल सभी आमंत्रित अतिथियों, श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।