अवैध शराब पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी,ग्राम मेड़ेसरा में अवैध शराब बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार, 35 पौवा शराब जप्त कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर....

त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिपोर्टिंग

*अवैध शराब पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी,ग्राम मेड़ेसरा में अवैध शराब बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार, 35 पौवा शराब जप्त कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर....

▪️ *मुखबिर सूचना पर नंदिनी नगर पुलिस ने ग्राम मेड़ेसरा पानी टंकी के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया।*

▪️ *आरोपी के कब्जे से 25 पौवा देशी मदिरा एवं 10 पौवा अंग्रेजी मदिरा सहित कुल 35 पौवा शराब जप्त की गई।*

▪️ *जप्त मदिरा की कुल अनुमानित कीमत 3,700 रुपये आंकी गई, जिसे वैधानिक रूप से जब्त किया गया।*

▪️ *आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।*

संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 24.06.2026 को थाना नंदिनी नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ग्राम मेड़ेसरा पानी टंकी के पास अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा संदेही को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम रामजी लोधी, उम्र 67 वर्ष, निवासी ग्राम मेड़ेसरा, थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग बताया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 25 पौवा देशी मदिरा शराब कीमती 2,500 रुपये एवं 10 पौवा अंग्रेजी मदिरा शराब कीमती 1,200 रुपये, कुल 35 पौवा मदिरा शराब कीमत 3,700 रुपये जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना नंदिनी नगर में अपराध क्रमांक 205/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

▪️ घटना का कारण :

अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से शराब का अवैध संग्रहण एवं बिक्री करना।

▪️ घटनास्थल :

ग्राम मेड़ेसरा, पानी टंकी के पास, थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग।

▪️ आरोपी का नाम :

1. रामजी लोधी, उम्र 67 वर्ष, निवासी ग्राम मेड़ेसरा, थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग।

▪️ जप्त सामग्री :

1. 25 पौवा देशी मदिरा शराब कीमती 2,500 रुपये।

2. 10 पौवा अंग्रेजी मदिरा शराब कीमती 1,200 रुपये।

3. कुल 35 पौवा मदिरा शराब कीमत 3,700 रुपये।

▪️ सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में थाना नंदिनी नगर पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही, जिनके द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की गई।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध रूप से संचालित शराब, गांजा, अन्य मादक पदार्थ, जुआ, सट्टा, ऑनलाइन सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहें तथा ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। नशे के विरुद्ध अभियान हेतु 1933 पर भी सूचना दी जा सकती है। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

—0000—