आहिवारा में भाजपा मंडल कार्यालय हेतु भूमि पूजन संपन्न, सांसद विजय बघेल ने किया संबोधन....
आहिवारा। भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद एवं एकात्म मानववाद की विचारधारा को समर्पित भाजपा मंडल कार्यालय निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम वार्ड क्रमांक 04, सेवा सहकारी समिति के बाजू में आहिवारा में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल थे। अध्यक्षता विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने की। इस अवसर पर लाभचंद बाफना (पूर्व संसदीय सचिव), सांवला राम डाहरे (पूर्व विधायक), सरस्वती बंजारे, रविशंकर सिंह (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य), मनीष अग्रवाल (जिला महामंत्री), सुषमा जेठानी (जिला महामंत्री), नटवर लाल ताम्रकार (जिला उपाध्यक्ष), स्वीटी कौशिक (महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष), उषा बारले, राम खिलावन वर्मा (नेता प्रतिपक्ष, निगम भिलाई-3), लिमन साहू (जनपद अध्यक्ष धमधा), ईश्वर सिंह ठाकुर (अध्यक्ष नगर पालिका जामुल), सतीश साहू, जितेंद्र यादव, अशोक बाफना, दिनेश देवांगन, इंदिरा बंछोर, डॉ. एन.के. तिवारी, लक्ष्मण क्षत्री, ईश्वर शर्मा, रूपचंद धीवर, रामजी निर्मलकर (भाजपा आहिवारा मंडल), कुमन साहू (भाजपा मुरमुंदा मंडल) सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भूमि पूजन एवं वैदिक अनुष्ठान सिद्धार्थ गौरस्वामी महाराज द्वारा विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया।
अपने उद्बोधन में सांसद विजय बघेल ने कहा कि यह उनके जीवन का पहला अवसर है जब वे किसी भाजपा मंडल कार्यालय के निर्माण का शुभारंभ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ समय पूर्व असम प्रवास के दौरान उन्होंने वहां मंडल कार्यालय देखा था, तभी उनके मन में भी ऐसी परिकल्पना आई थी। आज आहिवारा में यह सपना साकार होते देखकर प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा कि मंडल कार्यालय भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए संगठनात्मक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा और सभी को तन, मन एवं धन से इसके निर्माण में सहयोग करना चाहिए।
कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल का भाजपा गमछा, पुष्पगुच्छ एवं पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता रामजी निर्मलकर का जन्मदिन भी उत्साहपूर्वक मनाया गया।
कार्यक्रम का वातावरण संगठनात्मक उत्साह, राष्ट्रवादी विचारों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की एकजुटता से ओतप्रोत रहा।