नेमिष अग्रवाल बने भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश सह मंत्री...
रायपुर — भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई में महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा की गई है।
संगठन के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नवीन आनंद जोशी के आदेशानुसार नेमिष अग्रवाल को छत्तीसगढ़ प्रदेश (सह मंत्री) नियुक्त किया गया है।
नेमिष अग्रवाल को यह जिम्मेदारी प्रदेश इकाई के विस्तार और कार्यकारिणी गठन के कार्यों के लिए सौंपी गई है।
नियुक्ति पर नेमिष ने संगठन के राष्ट्रीय तथा प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, निष्पक्ष पत्रकारिता के संवर्धन और संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए पूरी निष्ठा व समर्पण से कार्य करेंगे।
उनकी नियुक्ति पर पत्रकार साथियों, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ देशभर के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया के पत्रकारों का एक राष्ट्रीय संगठन है जो सुरक्षा, सम्मान तथा लाभ- सुविधाओं के लिए सक्रिय रूप से कार्य करता है। संगठन द्वारा पत्रकार सुरक्षा, डिजिटल मीडिया नियमों में सुधार और कल्याणकारी योजनाओं जैसे मुद्दों पर नियमित राष्ट्रीय बैठकों और सम्मेलनों का आयोजन किया जाता है।
नेमिष अग्रवाल वर्तमान में भारत एक्सप्रेस , इंडिया डेली 24/7, प्राइम न्यूज़ , भारत अपडेट, पब्लिक फर्स्ट , बस्तर टाइम्स , इंडिया 24 नाउ, टीवी 1 इंडिया , छत्तीसगढ टॉक , नेटवर्क 10, यूएन न्यूज़ में कार्यरत हैं। वे पहले आईबीसी 24, न्यूज 18, लाइव टुडे , सधना न्यूज़ , न्यूज 18 एक्सप्रेस, न्यूज 24 एक्सप्रेस, समाचार एक्सप्रेस , ग्लिब्स न्यूज़ , दैनिक दवा , यूसी न्यूज़ , दैनिक दीपजागृति , क्रांतिकारी संकेत , न न्यूजवर्ल्ड , न्यूज़ और न्यूज़ 18 इंडिया टीवी में भी कार्य कर चुके हैं। उनके पास लगभग 7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है।