राजनांदगांव में भाजपा का जिला स्तरीय प्रशिक्षण अभियान 26-27 मई को, कार्यकर्ताओं को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

त्वरित खबरें :अरुण रेपोर्टिंग

राजनांदगांव,  में भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रीय आवाहन के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण अभियान की तैयारियां तेज हो गई हैं। यह दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 26 और 27 मई को ठाकुरटोला स्थित सचिता लॉन में आयोजित किया जाएगा। इस अभियान को लेकर भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में पार्टी पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षण टोली के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में संभाग प्रभारी Jagannath Panigrahi ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा समय-समय पर अपने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक अनुशासन एवं वैचारिक मजबूती प्रदान करने के लिए प्रशिक्षण अभियान संचालित करती है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से पार्टी की रीति-नीति, सिद्धांत, कार्यपद्धति तथा भारत के गौरवशाली इतिहास की जानकारी नए और पुराने कार्यकर्ताओं तक पहुंचाई जाती है, ताकि वे राष्ट्र निर्माण एवं स्वदेशी के संकल्प को आगे बढ़ा सकें।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण अभियान केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास और संगठनात्मक क्षमता को मजबूत करने का माध्यम है। इस बार आवासीय प्रशिक्षण की व्यवस्था भी की गई है, जिसमें रात्रि प्रवास अनिवार्य रहेगा। प्रशिक्षण में शामिल होकर सभी 11 विषयों का अध्ययन पूरा करने वाले कार्यकर्ताओं को ही प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

बैठक में संगठन प्रभारी Jitendra Verma ने कार्यकर्ताओं से दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर के लिए डिजिटल माध्यम से पंजीयन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है और आवास, भोजन तथा अन्य व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर तय संगठनात्मक बैठकों की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई। संभाग प्रभारी ने बताया कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक माह मंडल, जिला, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक नियमित बैठकें आयोजित की जाएंगी। तय कार्यक्रम के अनुसार 1 से 7 तारीख तक मंडल स्तर की बैठक, 7 से 15 तक जिला स्तर की बैठक, 15 से 22 तक शक्ति केंद्र की बैठक तथा 22 से 30 तारीख तक बूथ स्तर पर Narendra Modi के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनने का आयोजन किया जाएगा।

भाजपा जिला अध्यक्ष Komal Singh Rajput ने बताया कि जिले के 16 मंडलों में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में कुल 1817 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन आधारित पार्टी है और संगठन की शक्ति कार्यकर्ताओं से ही आती है। प्रशिक्षण अभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में वैचारिक स्पष्टता, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण की भावना विकसित करना है।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जिला स्तरीय प्रशिक्षण के बाद विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों तथा जनप्रतिनिधियों के लिए भी अलग-अलग प्रशिक्षण अभियान चलाया जाएगा। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सौरभ कोठारी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन डिकेश साहू ने व्यक्त किया। इस दौरान कई वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और प्रशिक्षण टोली के सदस्य उपस्थित रहे।