राजनांदगांव । मस्ती की पाठशाला में अल सुबह से ही उत्साह का महौल देखने को मिला, जहॉ बच्चे व युवा बडी संख्या में पहुॅचकर विभिन्न पारंपरिक खेलो, के साथ साथ जुम्बा डांस का मजा लिये। इस अवसर पर महापौर श्री मधुसूदन यादव ने उपस्थित महिलाओ को मदर डे की बधाई देते हुए कहा कि घर ही पहली पाठशाला होती है, जहॉ मॉ अपने बच्चो को कायदे कानून एवं संस्कार की शिक्षा देती है। उन्होने आज के इस शुभ अवसर पर महिलाओ से अपील करते हुए कहा कि घर में ही कचरा पृथक कर गिला व सुखा कचरा अलग अलग डिब्बा में रख स्वच्छता दीदीयो को देवे, नगर निगम द्वारा घर घर डस्टबिन का वितरण किया जा रहा है। डस्टबिन का उपयोग करे एवं अपने घर के आस पास स्वच्छता बनाए रखे।
महापौर श्री यादव ने कहा कि मस्ती की पाठशाला में उत्साह से बच्चे एवं युवा सुबह से ही पहुॅचे है, और आनंद ले रहे है। उन्होंने कहा कि रोज मॉ अपने बच्चो को सुबह उठाती है, लेकिन आज का महौल देख के ऐसा लग रहा है कि बच्चे सुबह से ही अपने माता पिता को उठाकर पाठशाला में लेकर आए है। आज पाठशाला में सबसे मिलने से पाठशाला के संबंध में लोगो ने अपनी राय एव सलाह दी है, जिसपर अमलकर अगले सप्ताह व्यवस्था दुरूस्त करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न संस्थाओ के सहयोग से कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है और भी लोग पाठशाला से जुड रहे है, जिससे अगामी सप्ताह में और अच्छा पाठशाला आयोजित होगी।
पाठशाला का शुभारंभ योगा से हुआ जिसमें पतंजली भारत स्वाभिमान न्यास राजनांदगांव के योगा के बच्चो ने योग का प्रदर्शन कर योग के लिए प्रेरित किया। चौपाटी के अंदर एवं बाहर विभिन्न खेल संचालित किया गया, जिसमें बच्चो एवं युवाओ ने तीरंदाजी, बेडमिंटन, कराटे व साप-सीढ़ी, पिट्ठुल खेल खेले, वही नन्हे मुन्ने बच्चो ने छोटे छोटे खेलो में हिस्सा लेकर झुला, फिसल पट्टी आदि का आनंद लिए। साथ ही बडी संख्या में बच्चो ने चित्रकारी में भाग लेकर कला का प्रदर्शन किए। महापौर ने निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा एंव पार्षदो के साथ सभी बच्चो से मिल उनका उत्साह वर्धन किया।
इसके अलावा सभी लोगो ने बडी संख्या में उपस्थित होकर पाठशाला में पूरे समय चौपाटी के सामने बाडी टेक जीम व रीदम रिवाल्युसन गु्रप के बच्चो के साथ संगीतमय जुम्बा डॉस किये। आज की पाठशाला में बाईक कम्पनी इंडियन टी.वी.एस. द्वारा विभिन्न खेलो में विजयी बच्चों को पुरूस्कार दिया गया, वही उन्होंने संगीत में समा बाधा जहॉ महापौर श्री यादव एवं पार्षद श्री मनोहर यादव ने भी गीत की प्रस्तुति दी।
आज की पाठशाला को सफल बनाने मेें पतंजली योग समिति, बाडी टेक जीम,रीदम रिवाल्युसन गु्रप, इंडियन टी.वी.एस कम्पनी, ब्लड डोनेड संघ, यामिनी कला केन्द्र, राजनांदगांव रनर गु्रप, के अलावा खेल जगत से हॉकी, कराटे, तीरंदाजी आदि संघो की विशेष भूमिका रही। पाठशाला में निगम के अधिकारी, कर्मचारी व्यवस्था में लगे रहे तथा पार्षदो सहित बच्चे, युवा एवं बुजुर्गो ने परिवार सहित बड़ी संख्या में उत्साह से भाग लिये।