पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ द्वारा राज्यव्यापी विशेष अभियान “ऑपरेशन तलाश” संचालित किया गया। अभियान के दौरान दुर्ग पुलिस द्वारा गुमशुदा व्यक्तियों एवं बच्चों की तलाश हेतु विशेष टीम गठित कर लगातार कार्यवाही की गई।
अभियान के दौरान दुर्ग जिले में कुल 683 गुमशुदा व्यक्तियों एवं बच्चों को सुरक्षित दस्तयाब किया गया। अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए थाना जामुल एवं स्मृति नगर चौकी द्वारा 48-48 तथा थाना पुरानी भिलाई द्वारा 46 गुमशुदाओं की दस्तयाबी की गई।
उत्कृष्ट कार्य के लिए थाना प्रभारी जामुल रामेन्द्र सिंह, प्रभारी स्मृति नगर चौकी राजेश साहू एवं थाना प्रभारी पुरानी भिलाई अम्बर भारद्वाज को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त अभियान में दुर्ग पुलिस के समस्त थाना प्रभारियों, विवेचना अधिकारियों एवं गठित विशेष टीम के अधिकारी/कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने बच्चों एवं परिजनों की सुरक्षा के प्रति सजग रहें तथा किसी भी गुमशुदगी की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे त्वरित वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।