सुशासन तिहार 2026: ग्राम दर्री की श्रीमती आशा यदु को मिला राशन कार्ड, खाद्य सुरक्षा योजनाओं का मिलेगा लाभ

त्वरित खबरें (अरुण रेपोर्टिंग )

बेमेतरा,  जिले में सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत “शासन आपके द्वार” की अवधारणा को साकार करते हुए आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण की दिशा में लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। राज्य शासन के निर्देशानुसार आयोजित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लोगों को सरकारी योजनाओं का त्वरित लाभ उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करना है।

इसी क्रम में ग्राम पंचायत दर्री निवासी  आशा यदु को समाधान शिविर में बड़ी राहत प्रदान की गई। आशा यदु लंबे समय से राशन कार्ड बनवाने के लिए प्रयासरत थीं, लेकिन आवश्यक प्रक्रियात्मक अड़चनों के कारण उनका कार्य पूर्ण नहीं हो पा रहा था। इसके चलते वे शासन की खाद्य सुरक्षा योजनाओं के लाभ से वंचित थीं, जिससे उनके परिवार को आवश्यक खाद्यान्न प्राप्त करने में कठिनाई हो रही थी।

सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में उन्होंने अपनी समस्या को प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किया। शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित विभाग ने तत्परता दिखाते हुए आवश्यक दस्तावेजों की जांच एवं प्रक्रिया पूर्ण की और उन्हें तत्काल राशन कार्ड जारी कर प्रदान किया गया। प्रशासन की इस त्वरित कार्यवाही सेआशा यदु एवं उनके परिवार को बड़ी राहत मिली।

राशन कार्ड प्राप्त होने के बाद अब आशा यदु का परिवार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से नियमित रूप से खाद्यान्न प्राप्त कर सकेगा। इससे न केवल उनके परिवार की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि आर्थिक रूप से भी उन्हें महत्वपूर्ण सहारा मिलेगा। यह सुविधा उनके जीवन में स्थिरता और सुरक्षा का आधार बनेगी।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सुशासन तिहार 2026 ग्रामीण विकास और जनकल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है। इस अभियान के माध्यम से शासन सीधे जनता तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान कर रहा है। इससे आमजन और प्रशासन के बीच विश्वास और पारदर्शिता को भी मजबूती मिल रही है।

इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि सुशासन तिहार केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसेवा की एक सतत प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य हर पात्र नागरिक तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। शिविरों में प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निराकरण कर शासन की मंशा को धरातल पर उतारा जा रहा है।

 आशा यदु ने राशन कार्ड प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य शासन एवं जिला प्रशासन का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि अब उनके परिवार को खाद्यान्न की चिंता से मुक्ति मिलेगी और वे शासन की योजनाओं का पूर्ण लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने इस पहल को ग्रामीण जनता के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।

इस प्रकार सुशासन तिहार 2026 ग्रामीण क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।