जनगणना 2027: घर-घर सर्वे के लिए नागरिक सहयोग की अपील”

त्वरित खबरे ;हर्ष कुमार गुप्ता

दुर्ग, / नगर पालिक निगम।प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल ने शहर के विभिन्न एसोसिएशन और अपार्टमेंट्स से जनगणना कार्य में पूर्ण सहयोग देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सटीक जानकारी से ही योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन संभव है, इसलिए सभी नागरिक जिम्मेदारी निभाते हुए सहयोग करें।

भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ राज्य में  संचालित किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु प्रगणकों (Enumerators) एवं पर्यवेक्षकों (Supervisors) द्वारा घर-घर जाकर आवश्यक जानकारी एकत्रित की जाएगी।

पूर्व अनुभवों के आधार पर यह पाया गया है कि गेटेड कम्युनिटीज, हाई-राइज अपार्टमेंट्स एवं निजी कॉलोनियों में प्रगणकों को प्रवेश एवं डेटा संग्रहण में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई बार सुरक्षा प्रोटोकॉल एवं रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के साथ समन्वय की कमी के कारण कार्य प्रभावित होता है।

इस संदर्भ में सभी अपार्टमेंट/सोसायटी प्रबंधन एवं रहवासी परिवारों से अनुरोध है कि

प्रगणक एवं पर्यवेक्षक को जनगणना कार्य हेतु सोसायटी परिसर में प्रवेश प्रदान करें।

जनगणना कर्मचारियों के साथ सहयोगपूर्ण व्यवहार करें एवं आवश्यक जानकारी साझा करने में संकोच न करें।

सोसायटी के सुरक्षा गार्डों को निर्देशित करें कि वे जनगणना टीम के कार्य में पूर्ण सहयोग सुनिश्चित करें।

निगम प्रशासन द्वारा सोसायटी अध्यक्ष व सचिव से  सहयोग प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के कार्य को सुगम बनने की अपील की । अतः सभी रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) एवं हाउसिंग सोसायटी से अपेक्षा की जाती है कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में सक्रिय एवं सकारात्मक सहभागिता निभाएं।