प्रेस विज्ञप्ति
दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल अपने संसदीय क्षेत्र अंतर्गत बेमेतरा जिले के प्रवास पर पहुंचे, जहां उनका भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आमजन द्वारा अत्यंत भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं एवं जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल निर्मित हो गया।
गौरतलब है कि पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए सांसद विजय बघेल ने पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ कार्य किया। उन्होंने जनसभाओं, बैठकों एवं घर-घर संपर्क अभियान के माध्यम से संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विशेष रूप से असम विधानसभा चुनाव 2026 के दौरान डिब्रुगढ़ एवं डिगबोई विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी के रूप में उन्होंने प्रभावी रणनीति एवं नेतृत्व का परिचय दिया।
उनके कुशल मार्गदर्शन एवं संगठनात्मक क्षमता के परिणामस्वरूप भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने पूर्ण बहुमत के साथ ऐतिहासिक विजय प्राप्त की। इस सफलता के लिए उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह एवं समस्त मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया तथा इसे जनता के विश्वास एवं भाजपा की नीतियों की जीत बताया।
भाजपा की पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडुचेरी विधानसभा चुनावों में मिली शानदार सफलता को लेकर बेमेतरा जिले में व्यापक उत्साह देखने को मिला। इस अभूतपूर्व, अकल्पनीय एवं ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में बेमेतरा में भव्य विजय उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस अवसर पर सांसद विजय बघेल के साथ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल, विधायक दीपेश साहु, ईश्वर साहु सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में पार्टी की नीतियों एवं नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान जोरदार आतिशबाजी की गई, पटाखे फोड़े गए तथा मिठाइयां वितरित कर खुशी का इजहार किया गया। पूरे जिले में हर्ष एवं उल्लास का वातावरण देखने को मिला और कार्यकर्ताओं में आगामी चुनावों के लिए नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार हुआ