डोंगरगढ़ – जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर जंगली सूअर का हमला। महिला समेत 5 लोगों गंभीर रूप से घायल....

त्वरित खबरें राहुल ओझा ब्यूरो प्रमुख रिपोर्टिंग

डोंगरगढ़ – जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर जंगली सूअर का हमला। महिला समेत 5 लोगों गंभीर रूप से घायल....

डोंगरगढ़ के एलबी नगर क्षेत्र से लगे कोहलाकसा गांव के जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर जंगली सूअर ने अचानक हमला कर दिया। इस घटना में कई ग्रामीण घायल हुए हैं, जिनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैलाने के साथ सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

 *जंगल में 10 ग्रामीणों पर हुआ हमला* 

जानकारी के मुताबिक ग्राम चिचोला, मूँगलानी और नारायणगढ़ के करीब 10 ग्रामीण तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गए थे। इसी दौरान एक आक्रामक जंगली सूअर ने अचानक समूह पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के संभलने से पहले ही सूअर ने कई लोगों को घायल कर दिया।

एक महिला की हालत नाजुक

हमले में 5 ग्रामीणों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव रेफर किया गया है। गंभीर घायलों में कोहलाकसा निवासी फूलबाई साहू की हालत नाजुक है, उनके सीने और हाथ में गहरे जख्म लगे हैं।

 *गांवों में दहशत* 

घटना के बाद कोहलाकसा और आसपास के गांवों में दहशत फैल गई है। तेंदूपत्ता सीजन में बड़ी संख्या में लोग जंगलों में पहुंचते हैं, ऐसे में इस तरह की घटना सुरक्षा तैयारियों पर सवाल खड़े करती है।

 *वन विभाग पर सवाल* 

ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने, सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने और जंगली जानवरों की बढ़ती गतिविधियों पर नियंत्रण की मांग की है। हालांकि, घटना को लेकर विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, जिससे लोगों में असमंजस और चिंता बढ़ गई है।