साहू समाज के साथ आत्मीय बैठक, सामाजिक एकता एवं विकास पर हुआ व्यापक मंथन....

त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिर्पोटिंग

साहू समाज के साथ आत्मीय बैठक, सामाजिक एकता एवं विकास पर हुआ व्यापक मंथन....

असम प्रवास के दौरान Yesterday जिले के बावनबाड़ी स्थितb राजीव लोचन मंदिर परिसर में साहू समाज के प्रबुद्ध जनों, पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ एक गरिमामय एवं आत्मीय बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों से भेंट कर उनके विचारों एवं अनुभवों को जानने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

बैठक के दौरान साहू समाज की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। समाज के उत्थान, युवाओं की भागीदारी, शिक्षा के प्रसार तथा सामाजिक समरसता को और अधिक सुदृढ़ बनाने को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव सामने आए। उपस्थित माताओं, बहनों एवं कार्यकर्ताओं के उत्साह और सक्रिय सहभागिता ने यह स्पष्ट कर दिया कि समाज की जड़ें अत्यंत मजबूत हैं और संगठन निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से  तेज राम साहू जी, डॉ. आर.एन. साहू जी, डॉ. कांता साहू जी, रिपु दमन गजपाल जी,  मधु गजपाल जी, भारती साहू जी, सरस्वती साहू जी, दीपक साहू जी, शंकर साहू जी,  श्यामबती साहू जी, प्रहलाद साहू जी, हंतु तेली जी (सचिव, साहू समाज, तिनसुकिया, असम), तुलाराम तेली जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में साहू समाज द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत एवं सार्थक संवाद के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी समाज के साथ मिलकर जनहित एवं विकास के कार्यों को गति देने का संकल्प दोहराया गया।