*सूने मकान को निशाना बनाने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, बिक्री रकम बरामद....
▪️ *सूने मकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार*
▪️ *चोरी के आभूषण की बिक्री रकम 4,500/- रुपये जप्त*
▪️ *सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी*
▪️ *प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया*
संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 03.11.2025 को प्रार्थी अमरजीत सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी आशा नगर द्वारा थाना मोहन नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 29.10.2025 से 02.11.2025 के मध्य अज्ञात आरोपी द्वारा उनके सूने मकान में प्रवेश कर हीरे, सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी रकम चोरी कर ली गई है।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 594/2025 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण कर संदेही की पहचान की गई।
दिनांक 17.03.2026 को संदेही को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा चोरी की घटना करना स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए आभूषणों की बिक्री से प्राप्त रकम 4,500/- रुपये जप्त कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
▪️ घटना का कारण :
सूने मकान का फायदा उठाकर चोरी करना
▪️ घटनास्थल :
आशा नगर क्षेत्र, थाना मोहन नगर, दुर्ग
▪️ आरोपी का नाम :
1. रविन्द्र पाल गौतम उर्फ राहुल सागर, उम्र 32 वर्ष, निवासी उत्तर प्रदेश
▪️ जप्त सामग्री :
1. आभूषण बिक्री रकम 4,500/- रुपये
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि घर को सूना छोड़ते समय आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाएं एवं संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराध करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
—0000—