उदयपुर में मारने की थी प्लानिंग प्यार, मर्डर और बिजनेसमैन ससुर-साले का बदला

त्वरित ख़बरें - MBA करते हुए प्यार, घर से भागकर शादी की, दामाद बेटी से अलग हुआ तो दे दी सुपारी

अजमेर एसओजी की सूचना पर उदयपुर पुलिस की स्पेशल टीम ने 2 शूटर को पकड़ा है। दोनों बदमाश प्रतापगढ़ जेल में बंद एक कैदी फैजल की हत्या करने के इरादे से घूम रहे थे। दोनों ने बताया है कि उन्हें मुंबई और दुबई में ग्लास का कारोबार करने वाले बाप-बेटे ने फैजल की सुपारी दी थी। दोनों शूटर्स ने अब चौकानें वाले खुलासा किया है। उन्होंने ने बताया फैजल और ग्लास कारोबारी की बेटी मुस्कान दोनों पुणे की एक यूनिवर्सिटी में साथ पढ़े थे। दोनों एमबीए कर रहे थे। इस दौरान दोनों में प्यार हो गया। दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली थी। फिर झगड़े होने लगे तो मुस्कान वापस मुंबई चली गई।

इसके बाद फैजल उसे लेने गया तो मुस्कान  के परिवार ने जमकर मारपीट की। इस दौरान फैजल के पास एक पिस्टल भी थी, अवैध हथियार रखने के मामले में जेल जाना  पड़ा। जमानत पर बाहर आने के बाद फैजल ने ससुर और साले से बदला लेने की ठानी। फैजल ने मुस्कान के ममेरे भाई का मर्डर करवाया। इसी मामले में फैजल फिलहाल जेल में है। फैजल के पिता कुख्यात अपराधी सलीम खां उर्फ़ लाला का 2006 में MP पुलिस ने एनकाउंटर किया था।

अम्बामाता पुलिस की पकड़ में आरोपियों ने बताया कि पूरा मामला प्रेम प्रसंग से शुरू हुआ। प्रतापगढ़ का फैजल, मुम्बई की मुस्कान और उदयपुर का रहने वाला हसन  2015 में पुणे के एमएनआईटी यूनिवर्सिटी से MBA कर रहे थे। इसी दौरान मुस्कान और फैजल एक दूसरे को पसंद करने लगें। फैजल के पारिवारिक इतिहास को देखते हुए मुस्कान के परिजनों के शादी से इनकार कर दिया। दोनों में भागकर शादी कर ली। इसके बाद फैजल से झगड़ा होने पर कुछ महीनों बाद ही मुस्कान अपने पीहर मुम्बई चली गई। लगातार फोन पर कोशिशों के बाद फैजल मुस्कान को लेने मुम्बई गया। मुस्कान के पिता और भाई ने उसके साथ मारपीट की। फैजल के पास इस दौरान एक अवैध पिस्टल भी थी, जिसके पुलिस को सौंपने पर उसे कुछ वक्त जेल में भी रहना पड़ा। इसके बाद से फैजल और मुस्कान अलग ही थे।

मुम्बई से जमानत से बाहर आने के बाद फैजल ने मुस्कान के ममेरे भाई का हादसे रूप देकर मर्डर करवा दिया। कुछ दिनों बाद खुलासे में उसका नाम आया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया गया। तब से फैजल प्रतापगढ़ की जेल में बन्द है। मेडिकल ग्राउंड उसे अक्सर उदयपुर लाया जाता रहा है।

उदयपुर में मारने की थी प्लानिंग

कुछ महीनों पहले ही साले मुसा और उसके पिता याकूब ने फैजल को ठिकाने लगाने की प्लानिंग की। वे दोनों दुबई में एक ग्लास फेक्ट्री चलाते हैं। दुबई से बैठे मुस्सा ने मुम्बई के शार्प शूटर परवेज और फैजल के दोस्त रह चुके हसनेन को एक साथ मिलाकर मर्डर की साजिश रची। मुस्सा को पता था कि फैजल को जेल में या फिर प्रतापगढ़ में बाहर मारना मुमकिन नहीं होगा। इसलिए उदयपुर के अस्पताल में गोली मारने की प्लानिंग बनाई गई। साथ गोली मारने के बाद सल्फास की गोलियां भी उसके मुंह में भरी जानी थी। साला मुस्सा फैजल से अपनी बहन को भगाने और ममेरे भाई के मर्डर का बदला लेना चाहता था।

शूटर से पहले प्रेक्टिस करवाई, वीडियो मंगवाया

फैजल के साले मुस्सा ने शनिवार और रविवार को मुम्बई के कई बार शार्प शूटर परवेज और हसनेन से बात की। आरोपियों ने उसी दिन भींडर-बांसी के एक गांव से पिस्टल ख़रीदी। पिस्टल खरीदने के बाद उन्होंने बलीचा के जंगलों में प्रेक्टिस भी की। परवेज ने पेड़ो पर निशाना लगाते हुए इसका वीडियो भी मुस्सा को भेजा। आरोपियों ने फैजल को मारने के लिए 20 लाख रुपए मांगे। इसके बाद मुस्सा ने 10 लाख में सौदा तय हुआ। पकड़े जाने के 2 दिन पहले ही हवाला के जरिए दोनों बदमाशों को 1 लाख मिलें। नई पिस्टल खरीदने के लिए भी मुस्सा ने 80 हजार रुपए दिए।

थानाधिकारी सुनील टेलर ने बताया कि मंगलवार को पुलिस आरोपियो को कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस न्यायलय से 5 दिन का पुलिस रिमांड मांगेगी। इस दौरान उन्हें बलीचा के जंगलों में ले जाएगा और सीन रीक्रिएट किया जाएगा। 1 य 2 दिनों में एक पुलिस टीम मुम्बई भी जाएगी, जहां याकूब और मुस्सा को पकड़ा जाएगा। पुलिस मुस्कान से इस बारे में पूछताछ कर सकती है।