राजनांदगांव : पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के मार्गदर्शन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा0पु0से0) के दिशा निर्देश पर असमाजिक तत्वो पर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। इसी कडी में आज दिनांक 07.08.2025 को निरीक्षक एमन साहू थाना प्रभारी बसंतपुर के नेतृत्व पर थाना क्षेत्रान्तर्गत परिशांत भंग कर मोहल्ले में हो-हुल्लड करने वाले अनावेदक 01. राहुल निषाद पिता स्व0 राजू निषाद उम्र 27 साल निवासी जमातपारा 02. रवि सारथी पिता स्व0 मदन सारथी उम्र 38 साल निवासी कुंआ चौक नंदई 03. नागेश्वर उर्फ पिन्टू पिता स्व0 कमल साहू उम्र 21 साल निवासी कोठारपारा नंदई को गिरफ्तार कर तीनो अनावेदकगणों के विरूद्व धारा 170, 126,135(3) बीनएसएसएस के तहत् कार्यवाही कर अनावेदगणो को माननीय एस0डी0एम0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। माननीय न्यायालय से अनावेदकगणो का जेल वारंट प्राप्त होने उपरान्त जिला जेल राजनांदगांव दाखिल किया गया।