सामाजिक संस्था चिनारी के रजत जयंती के अवसर पर दुर्ग के लोकप्रिय सांसद माननीय विजय बघेल जी का सिविक सेंटर भिलाई मैं ब्राजील के ब्रिक्स सम्मेलन मैं भारत देश का सफलतापूर्वक प्रतिनिधित्व करने के उपलक्ष में गरिमा पूर्ण सम्मान किया गया l
कार्यक्रम के दौरान संस्था की और से प्रकाशित माता कौशल्या देवी के व्यक्तित्व के दर्शन के पुस्तक का विमोचन माननीय सांसद जी के कर कमल द्वारा किया गया l इस अवसर पर बड़ी संख्या में संस्था के सदस्य साहित्य प्रेमी जनता कथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे l