✳️ *डोंगरगढ़ पुलिस की लगातार सख्त कार्यवाही*
✳️ *शराब पीकर अपने पिता को परेशान करने वाले के विरूद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही*
✳️ *शहर में अपराधों के रोकथाम हेतु की जा रही है बदमाशों पर लगातार कार्यवाही*
✳️ *शांतिभंग होने की अंदेशा पर 01 व्यक्ति के विरूद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही*
पुलिस अधीक्षक महोदय मोहित गर्ग, एएसपी राहुल देव शर्मा व एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम के दिशा-निर्देश में थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह द्वारा थाना क्षेत्र में अपराध के रोकथाम हेतु एवं शहर में शांति एवं साम्प्रदायिक सौहार्द्र बनाये रखने हेतु अपने टीम के साथ लगातार गस्त पेट्रोंिलंग कर अवैध गतिविधियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रख रही है। अनावेदक विजय प्रकाश वर्मा पिता कृष्णा वर्मा उम्र- 39 साल ग्राम अछोली थाना डोंगरगढ़, जो आये दिन शराब पीकर अपने पिता को परेशान करता था एवं मारने-पीटने पर उतारू हो जाता था जिसकी शिकायत डोंगरगढ़ थाना को मिलने पर शिकायत जांच दौरान आवेदक को समझाने पर भी नहीं मानने पर अनावेदक के विरूद्ध धारा- 170, 125, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया है।
थाना डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा लगातार अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों, बदमाशों, असमाजिक तत्वों, संदेहीयों पर नजर रख रही है, यदि कोई थाना क्षेत्र में शांति भंग करता है या कोई अपराध घटित करता है तो उस पर तत्काल वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
*प्रतिबंधित किये गये अनावेदक-* विजय प्रकाश वर्मा पिता कृष्णा वर्मा उम्र- 39 साल ग्राम अछोली थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगंाव छ0ग0