डोगरगढ़ ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस ने बिजली बिल वृद्धि के विरोध में मुसरा बिजली ऑफिस सामने धरना दीं और ज्ञापन सौंपे ...

त्वरित खबरें राहुल ओझा ब्यूरो प्रमुख

डोगरगढ़ ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस ने बिजली बिल वृद्धि के विरोध में मुसरा बिजली ऑफिस सामने धरना दीं और ज्ञापन सौंपे 

▶️विद्युत विभाग ठेकेदारों के आगे  नतमस्तक किसानो को स्थाई पंप कनेक्शन नहीं मिल पा रहा- सुरेश सिन्हा ।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक  जी के आह्वान में जिला कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू जी के निर्देश पर डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू जी के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव जी की उपस्थिति में डोंगरगढ़ ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश सिन्हा के नेतृत्व में बिजली कटौती, बिजली दर में बार-बार वृद्धि ,किसानों के खेत में स्थाई बिजली कनेक्शन नहीं देने ठेकेदार के मनमानी के विरोध में डोगरगढ़ ब्लॉक के मुसरा बिजली ऑफिस के सामने धरना दिए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव ने कहां कि ये भाजपा के साय सरकार आम जनता किसानों की सरकार नहीं है ना तो किसानों को पर्याप्त बिजली मिल रहा है ना खाद ये सरकार उद्योगपतियों का है डोगरगढ़ ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश सिन्हा ने कहा की 2022-23 में जो किसान स्थाई बिजली कनेक्शन के लिए डिमांड राशि पटाये है उनको भी आज तक बिजली नहीं दिया गया है कुसमी , छिपा  के किसानों के खेत में बिजली पोल और ट्रांसफर लगाकर ठेकेदार छोड़ दिए उनका कनेक्शन विभाग अभी तक नहीं किये ऐसा लगता है कि ठेकेदारों के आगे शासन प्रशासन नतमस्तक हो गए हैं , कांग्रेस नेता विष्णु लोधी ने कहा 1.89 घरेलू बिजली में बढ़ोत्तरी से आम जनता में रोष है और कृषि पंप कनेक्शन में 50 पैसे की बढ़ोतरी से किसानों के कमर तोड़ रही है किसान नेता मदन मोहन साहू ने कहा उपस्थित किसान का उदाहरण देते हुए कहा कि किसान  दो , तीन साल से बिजली ऑफिस के चक्कर काट रहे फिर भी बिजली का कनेक्शन नहीं मिल रहा है इसी जगह कोई उद्योगपति होता तो आज डिमांड पटाते कल  बिजली लगा देते यह सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है आभार व्यक्त महामंत्री एवं डोंगरगढ़ तहसील सतनामी समाज अध्यक्ष पंचराम चंदेल ने की और व्यवस्था सुधार के लिए ज्ञापन कनिष्ठ यंत्रि मुसरा को दी गई जिसमें उपस्थित थे जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव ,डोंगरगढ़ ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश सिन्हा ,वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्णु लोधी ,किसान नेता मदन मोहन साहू ,पंचराम चंदेल, मोतीराम वर्मा ,अश्विनी पैकरा ,दिनेतू  प्रकाश जांगड़े ,इंद्रजीत साहू, छन्नू वर्मा ,प्रितम वर्मा ,रूपेश वर्मा , दिनेश लिल्हारे, मंगीलाल लिल्हारे  एवं अन्य उपस्थित थे।