डोंगरगढ़ के आज़ाद चौक गोलबाजार में युवा कांग्रेस ने ED का पुतला दहन कर जताया विरोध....

त्वरित खबरें राहुल ओझा ब्यूरो प्रमुख रिर्पोटिंग

📰 डोंगरगढ़ के आज़ाद चौक गोलबाजार में युवा कांग्रेस ने ED का पुतला दहन कर जताया विरोध

📍 डोंगरगढ़ | दिनांक: 19 जुलाई 2025

डोंगरगढ़ के आज़ाद चौक गोलबाजार में आज युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार और प्रवर्तन निदेशालय (ED) के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। यह विरोध प्रदर्शन युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष तरुण फुले और कांग्रेस पार्टी के पार्षद विनायक राव के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश सेन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

प्रदर्शनकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर गहरी नाराजगी जताई और कहा कि:

> ❝ जिस प्रकार तत्कालीन शासन ED और सरकारी अधिकारियों का दुरुपयोग कर रही है, वह लोकतंत्र के लिए घातक है। विपक्षी नेताओं को राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से निशाना बनाया जा रहा है। ❞

इस विरोध प्रदर्शन में विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ वैष्णव, संदीप गहरवार, अक्षय चौरेडिया, घुमका ब्लॉक अध्यक्ष अमित राजपूत, सुरेश मेश्राम, अमन ठाकुर, रोहित चौधरी, चंद्रशेखर बोरकर, संजय लहरे, दीपक, चेतन कन्नौजिया, और हरि यादव सहित अनेक युवा कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने विपक्षी नेताओं को डराने और प्रताड़ित करने की कार्रवाई बंद नहीं की, तो कांग्रेस पूरे प्रदेश में बड़ा जन आंदोलन खड़ा करेगी।