दुर्ग :- शहर प्रथम नागरिक महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने गुरुपूर्णिमा के महापर्व पर शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित डॉ कृष्णा अग्रवाल का शॉल ,श्रीफल ,पुष्पमाला भेट कर उनका स्वागत सम्मान किया गया।गुरुपूर्णिमा के महापर्व पर महापौर व प्राचार्या द्वारा छात्राओं को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर दुर्ग नगर निगम महापौर श्रीमती अलका बाघमार के अलावा जिला संयोजक अजय तिवारी, विनोद चन्द्राकर जी,मंडल अध्यक्ष महेन्द्र लोढ़ा,पार्षद श्रीमति सरिता चन्द्राकर,श्रीमती लोकेश्वरी ठाकुर,विक्रम प्रताप ठाकुर, राम अग्रवाल,भावेश अग्रवाल के अलावा आदि मौजूद रहें !