थाना बसंतपुर पुलिस की कार्यवाही।
प्रार्थिया से छेडछाड करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष किया गया पेश।
आरोपी आदतन बदमाश प्रवृत्ति का है, जिसके विरूद्व पूर्व में छेडछाड के 03 प्रकरण दर्ज है।
आरोपी का माननीय न्यायालय से जेल वांरट प्राप्त होने पश्चात किया गया जेल दाखिल।
आरोपी -
1- दिलीप लहरे पिता बरसन लहरे उम्र 22 साल निवासी कौरिनभांठा वार्ड नं0 44, बसतपुर राजनांदगांव
थाना बसंतपुर
विवरण - इस प्रकार है कि प्रार्थिया रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 10.07.2025 के रात्रि में यह अपने घर में सो रही थी कि लगभग रात्रि 02ः30 बजे इसके मोहल्ले का दिलीप लहरे इसके घर अंदर जबरदस्ती घुसकर इसके साथ छेडछाड किया गया है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 303/2025 धारा 303(सी), 74 भारतीय न्याया संहिता के तहत् प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
मोहित गर्ग (भा0पु0से0) पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव एवं राहुल देव शर्मा अति0पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के मार्ग दर्शन पर पुष्पेन्द्र नायक नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के नेतृत्व में आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश प्राप्त होने उपरान्त निरीक्षक एमन साहू थाना प्रभारी बसंतपुर के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी को प्रकरण के आरोपी की गिरफ्तारी आरोपी दिलीप लहरे के सकुनत एवं राजनांदगांव शहर में पता तलाश कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो जुर्म करना स्वीकार किया गया। आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार किया जाकर, माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल वांरट प्राप्त होने पश्चात जिला जेल दाखिल किया गया।
आरोपी दिलीप लहरे पिता बरसन लहरे उम्र 22 साल निवासी कौरिनभांठा वार्ड नं0 44, बसतपुर राजनांदगांव आदतन बदमाश प्रवृत्ति का है जिसके विरूद्व थाना बसंतपुर में पूर्व में भी अपराध क्रमांक 346/19 धारा 354,354-घ भादवि0 8,12 पाक्सो एक्ट, अपराध क्रमांक 58/21 धारा 456,354 भादवि0 अपराध क्रमांक 795/22 354,354-क, 342,506 भादवि0 पंजीबद्व है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक एमन साहू थाना प्रभारी बसंतपुर, म0प्र0आर0 मेनका साहू, आरक्षक कुश बघेल, मोहसीन खान, आशीष मानिकपुरी एवं अन्य स्टाफ की अहम भूमिका रही।