डोंगरगढ़ ग्राम बेलगांव छोटे भाई ने दबंगों संग मिलकर बड़े भाई के खेत में किया कब्जा....
बेलगांव निवासी नारद साहू ने डोंगरगढ़ थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि बेलगांव में खसरा नंबर 143 रकबा 0.705 हेक्टेयर कृषि भूमि नारद साहू के नाम राजस्व अभिलेख में दर्ज है। नारद साहू की माता सगुन बाई के द्वारा उक्त भूमि को अपने बड़े पुत्र नारद साहू के नाम वसीयत किया गया था। माता सगुन बाई की मृत्यु के बाद से बड़े पुत्र नारद द्वारा उक्त भूमि पर खेती किसानी का कार्य किया जाता रहा है।
*छोटे भाई नंद लाल ने दबंगों के साथ मिलकर किया खेत में कब्जा*
दिनांक 21/06/25 को समय 3:00 बजे दोपहर नारद साहू का छोटा भाई नंद लाल साहू पत्नी सुमित्रा तथा गांव के ही लीला राम सिन्हा, नागेश्वर साहू व ललित सिन्हा सभी एक राय होकर ट्रैक्टर, लाठी डंडा लेकर नारद साहू के खेत पहुंचे और दबंगई पूर्वक नारद साहू के खेत में ट्रैक्टर चलते हुए खेत में लगी फसल मसूरी 828 व संप्रदा धान को बर्बाद करके नंद लाल साहु ने अपने ही बड़े भाई नारद साहू के खेत में कब्जा कर लिया।।
*खेत में कब्जे का विरोध करने पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी*
पीड़ित किसान नारद साहू ने बताया कि लीलाराम का ट्रैक्टर लेकर छोटा भाई नंदलाल, पत्नी सुमित्रा, तथा ललित लाठी ले कर घटना वाले दिन उसके खेत पहुंचे। ललित द्वारा उसके खेत में ट्रैक्टर चलाया जा रहा था। पीड़ित द्वारा मौके पर जा कर ललित से बोला गया कि तुम मेरे खेत में ट्रैक्टर मत चलाओ धान बोया गया है। जिस पर आक्रोशित होकर नंदेश्वर, लीला राम, नंगेश्वर , सुमित्रा व ललित के द्वारा नारद को मां बहन की गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई है। इस घटना की लिखित शिकायत पीड़ित द्वारा डोंगरगढ़ पुलिस में की गई है मगर 16 दिन बीत जाने पर भी आरोपीयों पर किसी भी प्रकार की कोई प्रशासनिक कार्यवाही नहीं होने से आरोपीयों का मनोबल बढ़ा हुआ है। पीड़ित किसान नारद साहू ने शासन प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए अपनी कृषि भूमि को अपने ही छोटे भाई नंद लाल तथा दबंगों के चंगुल से मुक्त कराने की मांग की है।