राशन नहीं मिलने की परेशानी अब खत्म शासन ने दी 7 जुलाई तक की राहत....
3 महीने का राशन पाने के लिए कतार में लगे लोगों के चेहरे अब थोड़े राहत भरे दिखेंगे। जून बीत जाने के बावजूद जब तक राशन पूरी तरह नहीं बंटा, तब तक उपभोक्ताओं मे असमंजस बना रहा। शासन की ओर से कोई स्पष्ट तारीख तय नहीं होने से स्थिति और उलझती चली गई।
पिछले कुछ दिनों में कई स्थानों पर उपभोक्ताओं और राशन दुकानदारों के बीच कहासुनी भी हुई। राशन न मिलने की वजह से लोग गुस्से में दिखे। स्थानीय लोग में इस बात को लेकर नाराजगी थी। कि बिना तय तारीख के कैसे सभी को समय पर अनाज मिलेगा।
हालांकि अब शासन में राशन का रस्ता खोलते हुए। 7 जुलाई तक राशन की समय सीमा बड़ा दी है।यह निर्णय उन लोगों के लिए खास तौर पर फायदेमंद है जो भीड़ या समय की कमी की वजह से अब तक राशन नहीं ले सके हैं।
सरकार द्वारा जून जुलाई और अगस्त 3 महीने का राशन एक साथ दिया जा रहा है, जिससे दुकानों में भीड़ काफी बढ़ गई है। दुकानदारों पर एक साथ ज्यादा लोगों को अनाज देने का दबाव रहा, वहीं उपभोक्ताओं को भी घंटो लाइन में लगना पड़ा।
30 जून तक सिर्फ 75 से 80 फ़ीसदी हितग्राहियों को ही राशन मिल पाया था। शेष 20 25 फ़ीसदी लोग अभी भी इंतजार में है। प्रशासन के इस फैसले से उम्मीद है कि अब कोई भी खाली हाथ नहीं लौटेगा।