पुलगांव मेन रोड में फूटे पाईप का लाईन का निगम के जलगृह विभाग ने कराया मरम्मत...

त्वरित खबरें :- नागेशवरी वर्मा रिपोर्टिंग

कार्य शीघ्र ही अन्य बड़ी लाइनों में हो रहे लिकेजो को भी दुरस्त किया जाएगा,महापौर बाघमार

दुर्ग :-  नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र रायपुर नाका फिल्टर प्लांट से पुलगांव टंकी में पानी भरने वाले राइजिंग लाईन में बड़ा लिकेज हो गया था जिसके कारण पुलगांव टंकी के पास मेन रोड में बहने वाले पानी से दुर्घटना की आशंका को देखते हुए आज नगर निगम के जलगृह विभाग द्वारा उक्त टंकी में शट डाउन कर फूटे पाईप लाईन का रिपेयर कार्य कराया गया इसके लिए निगम ने तकनीकी जानकर कामगारों को कार्य पर लगाया था जो लगभग 5 घंटे में 4 सौ MM के बड़ी पाईप लाईन मरम्मत कार्य पूरा कर लिया इसके अलावा ईस पाईप लाईन में कुछ और लिकेज की शिकायत है जिसे भी शीघ्र ठीक किया जाएगा।महापौर अलका बाघमार के दिशा निर्देश व जलकार्य प्रभारी लीना दिनेश देवांगन के मार्गदर्शन में जलगृह विभाग द्वारा आगामी कुछ दिनो में अन्य टंकियों से जुड़े पाईप लाईन की लिकेज मरम्मत के लिए बड़ी तैयारी की जा रही है और ईसकी मॉनिटरिंग लगातार की जा रही है।आगामी दिनों बघेरा,बोरसी,पोटिया जैसे बड़े टंकियों से सप्लाई होने वाले पाईप लाईन में लिकेज को ठीक करने विभागीय अधिकारियो के निर्देश दिए है जिससे पानी सप्लाई सुचारू रूप से हो सके  साथ ही फिल्टर प्लांट में भी कुछ पंपों में आई खराबी को दूर करने कहा है।पुलगाँव  में मेन लाईन के रिपेयर कार्य के दौरान जलगृह कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,जलकर निरीक्षक नारायण ठाकुर मौजूद थे।