राजनांदगांव। गायत्री विद्या मंदिर (हिन्दी माध्यम) में दसवीं और बारहवीं के प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं उनके पालकों के लिए सम्मान समारोह का आयेाजन किया गया।
इस अवसर पर सफलता अर्जित करने वाले विद्यार्थियों एवं उनके अविभावकों का तिलक वंदन कर एक-एक पेड़, डायरी और पेन भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। पालकों ने विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों का मार्गदर्शन किया और अनुभव साझ किये।
दसवीं की छात्रा हिमांशी साहू के पिता मनोज कुमार साहू ने कहा कि गायत्री विद्या मंदिर में शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन का पाठ पढ़ाया जाता है जिससे बच्चे अपने लक्ष्य को प्राप्त करते हैं। रेणुका देवांगन की माता श्रीमती कीर्तन देवांगन ने कहा कि विद्यालय के गुरूजनों की मेहनत और कुशल मार्ग दर्शन का परिणाम है कि मेरी बेटी जिले में नवां स्थान प्राप्त की। पालक आत्माराम चन्द्रवंशी ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि गुरूद्रोणाचार्य और अर्जुन की भांति लक्ष्य केन्द्रित कर जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। प्राचार्य सुश्री सीमा श्रीवास्तव ने बच्चों एवं पालकों को बधाई देते हुए कहा कि प्रथम गुरू माता-पिता होते हैं इसलिए हमेशा उनका सम्मान करें।