थाना छावनी अन्तर्गत नंदनी रोड अंग्रेजी शराब भट्ठी के सामने धारदार तलवार लेकर लोगो को गंदी गंदी गालियां देते हुए डराने वाला का खुलासा....

त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिर्पोटिंग

 थाना छावनी अन्तर्गत नंदनी रोड अंग्रेजी शराब भट्ठी के सामने धारदार तलवार लेकर लोगो को गंदी गंदी गालियां देते हुए डराने वाला का खुलासा।*

. *एक लोहे का धारदार तलवार लेकर शराब भट्टी मे काम करने वाले कर्मचारी को पैसे की मांग कर एवं आसपास के लोगो को तलवार लहराते हुए डराना धमकाना पड़ा महंगा....

*प्रार्थी टेकेश कुमार देवांगन कि रिपोर्ट पर छावनी पुलिस द्वारा आरोपियो को रेड कार्यवाही कर पकडने हेतु की तत्परता से जाकर घेराबंदी कर पकडे जिसके हाथ मे एक धारदार तलवार बरामद किया गया जिसे नाम व पता पूछने पर अपना नाम (1)आरोपी अकरम खान (2)आरोपी बंटी खान उर्फ अजीम कैम्प 02 भिलाई थाना छावनी का रहने वाला बताये। थाना छावनी अन्तर्गत नंदनी रोड अंग्रेजी शराब भट्ठी मे काम करने वाले कर्मचारी को पैसे की मांग कर एवं आसपास के लोगो तलवार लेकर  डरा धमका कर भयभीत करना पाया गया जिसे हिरासत मे लेकर अपराध क्रं. 322/2025 धारा 119(1) 296, 351(3), 115(2) बीएनएस एवं  25, 27 आर्म्स एक्ट आरोपी होना पाया जाने से एवं कब्जे से एक धार दार तलवार बरामद कर व गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।* 

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना छावनी उप पुलिस अधीक्षक नवी मोनिका पाण्डेय, सउनि ईतवारी डेहरे , प्रधान आरक्षक उमेश गंगराले , आरक्षक आकाश तिवारी, महताब अहमद, धर्मेन्द्र सिंह द्वारा विवेचना मे आवश्यक सहयोग तत्काल किया जाकर आवश्यक कार्यवाही कि गयी।

नाम आरोपी :- (1) आरोपी अकरम खान निवासी शीतला मंदिर के पास कैम्प 02 भिलाई

(2) आरोपी बंटी खान उर्फ अजीम निवासी मछली मार्केट कैम्प 02 भिलाई ‎