वार्ड में आयोजित कार्यक्रम में महापौर ने किया भूमिपूजन...
राजनांदगांव 18 जून। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा स्वीकृत राशि तथा विधायक डॉ. रमन सिंह व सांसद संतोष पाण्डे की अनुशंसा से शहर के 51 वार्डो में विभिन्न विकास कार्य कराये जा रहे है। विकास कार्य कडी में जनता कालोनी वार्ड में 33.30 लाख रूपये से अधिक के विकास कार्यो में दो स्थानो पर 10 व 7 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण, 13 लाख रूपये की लागत से दो रोड में सीमेटिंकरण एवं नाली निर्माण तथा 3.30 लाख रूपये से उद्यान उन्नयन व 3 लाख रूपये से ही शेड निर्माण कराया जाना है, जिसके लिए आज भूमिपूजन किया जा रहा है। जनता कालोनी में आज आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में उक्त बाते बोलते हुए महापौर मधुसूदन यादव ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव की सोच कि प्रदेश के निकाय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधा सहित अन्य आवश्यक सुविधा के हर कार्य हो, जिसके लिए उन्होंने राशि स्वीकृत की और स्वीकृति अनुसार राजनांदगांव नगर निगम के वार्डो में विकास कार्य कराए जा रहे है। उन्होंने कहा कि सभी कार्य जल्द प्रारंभ किया जाएगा ताकि वार्डवासियों को इसका लाभ मिल सके।आज जनता कालोनी में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में महापौर यादव ने महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य डीलेश्वर प्रसाद साहू ,राजा माखिजा,राजेश जैन रानू,संबंधित वार्ड की पार्षद, रीना ओमप्रकाश सिन्हा,पार्षद ,गिरजा संतोष निर्मलकर, चंद्रशेखर लश्करे, संतोष साहू, ,खेमीन राजेश यादव, रवि सिन्हा, सतीश साहू, संदीप बघेल, पूर्व पार्षद विजय राय, शरद सिन्हा व गप्पू सोनकर की उपस्थिति में पूजा अर्चना कर विकास कार्यो का भूमिपूजन किया। भूमिपूजन के पूर्व वार्ड के जगदीश दुबे, विजय सिन्हा, भावेश दुबे, सुमित आजमानी आदि के द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। इस अवसर पर उप अभियंता अशोक देवांगन सहित वार्डवासीं उपस्थित थे ।हल्दी वार्ड में सामुदायिक भवन, सीमेंट रोड तथा स्कूल में अतिरिक्त कमरा व शौचालय निर्माण के लिए महापौर ने किया भूमि पूजनराजनांदगांव 18। वार्ड विकास की कडी में नगर निगम द्वारा वार्डो में विभिन्न विकास कार्य कराये जा रहे है, इसी कडी में आज वार्ड नं. 51 हल्दी में आधोसंरचना मद अंतर्गत 10-10 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन एवं रोड सीमेेटीकरण के अलावा पी.एम.. योजनांतर्गत 7 लाख रूपये की लागत से स्कूल में अतिरिक्त कमरा व 1.67 लाख रूपये की लागत से नवीन शौचालय निर्माण कराने आज महापौर ,मधुसूदन यादव ने पूजा अर्चना कर गैती चलाकर भूमिपूजन किया। भूमिपूजन में महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य ,डीलेश्वर प्रसाद साहू ,राजा माखिजा,राजेश जैन रानू, हल्दी के पार्षद ,चंद्रकृत साहू, पार्षद ,रवि सिन्हा, ,सतीश साहू, संदीप बघेल, पूर्व पार्षद ,विजय राय, ,शरद सिन्हा सहित समाजिक कार्यकर्ता ,गोलू गुप्ता, शाला विकास के अध्यक्ष ,सतानंद साहू, प्रधानपाठक ,प्रमोद सिंह राजपूत विशेष रूप से उपस्थित थे।भूमिपूजन अवसर पर महापौर यादव ने कहा कि शासन द्वारा स्वीकृत राशि से शहर के वार्डो में मूलभूत सुविधा बिजली, पानी, रोड, नाली के अलावा सामुदायिक भवन, मंच, उद्यान, मुक्तिधाम उन्नयन आदि कार्य कराये जा रहे है। इसी तारतम्य में हल्दी में सामुदायिक भवन, रोड तथा स्कूल में कमरा व शौचालय निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी ने गरीब तबके के नागरिको के बच्चो को उच्च शिक्षा देने पी.एम.योजना लागू की है। जिससे समान्य परिस्थिति के बच्चे भी निजी स्कूलो की तरह सर्वसुविधायुक्त स्कूल में शिक्षा ग्रहण करेगे। इसके लिए उन्होंने स्कूलो का उन्नयन कर सभी सुविधाए उपलब्ध करा रहे है। इसी कडी में हल्दी स्कूूल में पी.एम.योजना के तहत स्कूल उन्नयन के लिए राशि प्राप्त हुई जिसका कार्य जल्द प्रांरभ होगा और हल्दी के बच्चे भी अच्छी शिक्षा ग्रहण करेंगे।कार्यक्रम के प्रांरभ में वार्ड के सुनील साहू, डिम्पल श्रीवास, पुनूराम साहू, सुंदर साहू, लखन निषाद, विदेशी यादव, पंकज साहू, प्रवीण चक्रधारी, गेंदलाल सोनकर, सुरेश यादव, धन्नू ठाकुर, सोहन सोनकर, धनसिंह सहित वार्ड की महिलाओ ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। इस अवसर पर नगर निगम की उप अभियंता ज्योति साहू, लोक निर्माण के उप अभियंता ,के.के. बघेल सहित स्कूल के शिक्षक व वार्डवासी उपस्थित थे।राजस्व विभाग की समीक्षा में महापौर ने स्व विवरणी की जॉच कर डिमाण्ड दुरूस्त कर वसूली के दिये निर्देश
मोबाईल टॉवर, होडिग्स व नये निर्माण से संपत्तिकर वसूले - मधुूसदन यादव
राजनांदगांव 18 जून। इस वित्तीय वर्ष में सत प्रतिशत राजस्व वसूली के लिए सुनियोजित अभियान चलाकर राजस्व वसूली करना है। वसूली के लिए सर्वप्रथम करदाताओ के द्वारा जो विवरणी भरा गया है उसकी जॉच करे और उसके आधार पर सम्पतिकर वसूली करे। आज निगम सभागृह में आयोजित राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में महापौर ,मधूसूदन यादव ने वार्ड मोहर्रिरो से कहा। उन्होंने आगे कहा कि शहर में कई नये मकान, दुकान, भवन आदि का निर्माण हो रहा है, जिसकी संबंधित वार्ड प्रभारी जॉच करे और संबंधित से विवरणी भरा वसूली करना सुनिश्चित करे। उन्हांेंने कहा कि शहर में कई मोबाईल टॉवर, स्थापित है, इसी प्रकार होडिग्स भी लगे हुए है उन्हें भी नोटिस जारी कर उनसे सम्पत्तिकर वसूलना सुनिश्चित करे। सभी सहायक राजस्व निरीक्षक अपने अपने प्रभारित वार्ड के सभी मकान, भवन तथा रिक्त भूमि का सर्वे कर उसकी नम्बरिंग कर सूची तैयार करे, जिससे सही कर की वसूली होगी। हमारा सम्पत्तिकर शहर में निर्माण के हिसाब से कम है, जिसे आप सबको दुरूस्त कर उसके अनुसार वसूली करना है, तभी हम शासन लक्ष्य के अनुरूप वसूली कर सकते है। महापौर यादव ने कहा कि भवन नजूल शाखा से भवन अनुज्ञा के लिए आए प्रकरणो की जानकारी लेवे, इससे नये मकान व भवन की जानकारी मिल जाएगी। इसी प्रकार नल कनेक्शन लेने आए आवेदन जल विभाग से लेकर उसके अनुसार जलकर वसूली करे। उन्होंने कहा कि शहर के सभी कालोनियो मे जाकर डिमाण्ड दुरूस्त करे, रिक्त भूमि की जॉच कर जानकारी लेकर डिमाण्ड मे जोडे, इसके अलावा शासकीय आवासो व भवनों आदि से भी समेकितकर व जलकर वसूली करे। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी ईमानदारी से काम करे, आप लोगो की वसूली से आप लोगो को ही वेतन मिलता है। आप सब यह ठानकर कार्य करे कि मेरे अलावा मेरे साथी को भी वेतन मिले इसके लिए मुझे अपने वार्ड से सत प्रतिशत राजस्व वसूली करना है। प्रतिदिन घर घर जाकर वसूली करे तथा कार्यालयीन अवधि में दोपहर में राजस्व कार्यालय में बैठे, जिससे आपके वार्ड का करदाता कार्यालय में आकर अपने करो का भुगतान कर सके।आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने वार्डवार वसूली की जानकारी लेकर कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष की बकाया राशि के अलावा नये वित्तीय वर्ष में नये निर्धारण के हिसाब से कर वासूली करना है। जिन करदाताओ के द्वारा स्व विवरणी भरा गया है उसे डिमाण्ड से मिलाकर अंतर को डिमाण्ड में इंद्राज करे और उसके अनुसार वसूली करे। उन्हांेने कहा कि शासन निर्देशानुसार वार्डवार डिमाण्ड की एंट्री की जा रही है, जिसे जल्द पूर्ण करे। बडे बकायादार जिन्होंने अपने करो का भुगतान नही किया है उन्हें अभी से नोटिस देवे। सभी लोग अपने अपने वार्ड की बकाया वसूली पहले करे और इस वर्ष की वसूली में भी तेजी लावे। उन्होने कहा कि अब तक 20 से 25 प्रतिशत की वसूली होनी चाहिए तभी हम वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक लक्ष्य के अनुरूप वसूली कर सकते है। कई करदाता के द्वारा राजस्व वसूली करने नही आने की शिकायत प्राप्त होती है। अतः सभी वार्ड प्रभारी अपने अपने प्रभारित वार्ड मंे सभी करदाता के पास जाकर वसूली करना सुनिश्चित करे।राजस्व विभाग के प्रभारी सदस्य राजा माखीजा ने कहा कि सभी वसूलीकर्ता वसूली बढ़ावे, क्योंकि आप सब नगर निगम की रीड की हड्डी है। आपके वसूली से ही निगम में वेतन के अलावा अन्य भुगतान किया जाता है। सभी कर्मचारी नये डिमाण्ड के अनुसार राजस्व वसूली करे। किसी भी प्रकार की परेशानी से हम सबको अवगत करावे। बैठक में निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, उपायुक्त मोबिन अली सहित राजस्व निरीक्षक हितेश ठाकुर, सभी राजस्व उप निरीक्षक एवं सहायक राजस्व निरीक्षक उपस्थित थे।