जय बागेश्वर कसौंधन वैश्य(गुप्ता)समाज के शपथ ग्रहण समारोह में पहुँचे मान. डॉ. रमन सिंह

त्वरित खबरें - आभा किंडो रिपोर्टिंग

राजनांदगांव:- बागेश्वर कसौंधन वैश्य(गुप्ता)समाज का प्रांतीय अधिवेशन एवं शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम दिनांक 17 जून 2025 को रॉयल पैलेस में सम्पन्न हुआ  जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में छ.ग. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह  पहुँचे वह विशेष अतिथि  बागेश्वर कसौंधन वैश्य (गुप्ता) समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष  विरेन्द्र गुप्ता  व आयोजन समिति के अध्यक्ष बंसी (बंटी)लाल गुप्ता ने उपस्थित रहे किया। डॉ. रमन सिंह ने अपने द्वारा  बागेश्वर कसौंधन वैश्य (गुप्ता) समाज प्रदेश अध्यक्ष  आशीष गुप्ता  को शपथ दिलवाया वह समाज के उत्थान व संगठनात्मक सशक्तिकरण की दिशा में हो रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की उन्होने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश अध्यक्ष आशीष गुप्ता अपने कार्यकाल में समाज को नई ऊँचाईयों तक पहुचाँयेगें। कार्यक्रम में समाज के प्रमुख रूप से महिला व पुरूष बड़ी संख्या में उपस्थित थे । कार्यक्रम प्रभारी प्रदेश महासचिव  विजय गुप्ता व उनकी टीम ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत की जिससे कार्यक्रम अच्छी तरह से सम्पन्न हुआ। वह सभी का आभार व्यक्त करते है।