छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के ग्राम पंचायत अवेली में हुआ शर्मनाक कृत्य अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अपमान

त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

राहुल ओझा डोंगरगढ़ ब्यूरो प्रमुख रिपोर्टिंग:-  तरुण हत्थेल कार्यकारी विश्व हिंदू परिषद के जिला राजनन्दगांव के अध्यक्ष ने बताया शर्मनाक कृत्य के बारे में कहा अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अपमान छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के ग्राम पंचायत अवेली में हुआ। अज्ञात असामाजिक तत्वों ने उनकी प्रतिमा पर जूतों की माला पहना दी। यह घटना अटल चौक पर स्थित उनकी प्रतिमा पर हुई, जहां ग्रामीणों ने सुबह इस अपमानजनक कृत्य को देखा और तत्काल पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रतिमा से जूतों की माला हटवाई और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।

*घटना के विवरण

-स्थान: ग्राम पंचायत अवेली, राजनांदगांव जिला, छत्तीसगढ़

समय*: गुरुवार रात, जब गांव में कबड्डी मैच का आयोजन किया गया था

-अपराधी अज्ञात असामाजिक तत्व

-कार्रवाई  पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है

ग्रामीणों में इस घटना को लेकर आक्रोश है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। पुलिस ने प्रतिमा से जूते की माला हटवा दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है सांसद प्रतिनिधि  भाजपा के सक्रिय सदस्य तरुण हत्थेल ने इस शर्मनाक कृत्य कड़ी निंदा की और विरोधियों के खिलाफ कड़ी कड़ी कार्यवाही करने की मांग की कहा ऐसी घटना बर्दाश्त नही की जाएगी इस विषय को लेकर सांसद संतोष पांडेय  जी को घटना की जानकारी दी गई है सांसद जी इस विषय मे ठोस कार्यवाही का आश्वासन दिया है खैरागढ़ कलेक्टर से भी बात की जाएगी