राजनांदगांव/ ५ जून विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में आयोजित ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिलईरवार में प्राचार्य ए.के. यदु जी, व्याख्याता थंगेश्वर कुमार साहू, व्याख्याता एन.डी. लिल्हारे, व्याख्याता जे.व्ही. ताम्बोली, व्याख्याता पी.आर. वर्मा, दानेश्वर साहू, संकुल समन्वयक दानीराम वर्मा एवं ग्राम पंचायत तिलईरवार के सदस्यगण एवं जनपद सदस्य श्रीमती कांतिबाई कंवर, पूर्व माध्यमिक शाला की प्रधान पाठिका श्रीमती रोहिणी सहारे, श्रीमती टी. चंद्रवंशी, सुखचैन कंवर, प्राथमिक शाला प्रधानपाठक किशन नागवंशी, संतराम सोनकर, केवल कुमार वर्मा, राजेश देशलहरे एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे। व्याख्याता थंगेश्वर कुमार साहू जी ने इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि पेड़-पौधे हमें जीवन देता है, यह वातावरण से कार्बनडाइऑक्साइड गैस को ग्रहण कर हमें ऑक्सीजन गैस प्रदान करता है। पेड़-पौधे पर्यावरण को, वातावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ रखता है एवं यह जल स्तर को भी संतुलन बनाये रखने में सहायक होता है। अत: हमें अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाकर उनका संरक्षण करना चाहिये और इस पुण्य कार्य में हम सभी को आगे आकर कार्य करना चाहिये। इस कार्यक्रम का संचालन थंगेश्वर कुमार साहू व्याख्याता के द्वारा किया गया।