डॉ. नन्दूलाल चोटिया स्मृति में व्याख्यान एवं काव्य पाठ

त्वरित ख़बरें - दीपमाला रिपोर्टिंग

राजनांदगांव. प्रगतिशील लेखक संघ राजनांदगांव के तत्वावधान में रविवार दिनांक 8 जून 2025 को दोपहर 1 बजे 'सृजन संवाद भवन' मुक्तिबोध स्मारक दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव में जनकवि डॉ. नंदूलाल चोटिया की स्मृति में व्याख्यान तथा काव्यपाठ का आयोजित है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध कथाकार लोकबाबू (मिलाई), विशिष्ट अतिथि सुप्रसिद्ध शायर जनाब अब्दुस्सलाम कौसर (राजनांदगांव) होंगे। डॉ. नंदूलाल चोटिया के व्यक्तित्व और कृतित्व पर डॉ. कोमल सार्वा (दुर्ग) एवं प्रो. थानसिंह वर्मा (राजनांदगांव) विचार व्यक्त करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रगतिशील लेखक संघ के अध्यक्ष श्री प्रभात तिवारी तथा संचालन डॉ. प्रवीण साहू एवं आभार प्रदर्शन हरेन्द्र कंवर करेंगे। दूसरे सत्र में छत्तीसगढ़ प्रगतिशील लेखक संघ के महासचिव श्री परमेश्वर वैष्णव की अध्यक्षता में काव्य पाठ होगा जिसमें सर्वश्री शायर अब्दुस सलाम कौसर, संजय यादव, प्रभात तिवारी, सुधीर ठाकुर, संजय अग्रवाल, कुबेर साहू, गिरीश ठक्कर, आत्माराम कोशा, संकल्प यदु, डॉ. लालचंद सिन्हा, मुन्नाबाबू, यशपाल जंघेल, डॉ. गजेन्द्र बघेल, मुकेश रामटेके, पोषण वर्मा, ओमप्रकाश साहू एवं पवन यादव पहुना काव्यपाठ करेंगे। नगर के साहित्य एवं संस्कृतिकर्म से जुड़े सभी साथीगण सादर आमंत्रित है।