राजनांदगाव : सीनियर मॉर्निंग हॉकी ग्रुप द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस बार भी 23.03.2025 रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन स्थानीय इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में रखा गया है। आयोजन समिति के नीलम चंद जैन ने सभी जूनियर, सीनियर एवं वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ियों से अपील किया है कि सभी अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होवे। जैन ने बताया कि इस दौरान खिलाड़ियों द्वारा पहले शो मैच खेला जाएगा उसके पश्चात सभी खिलाड़ी रंग गुलाल की होली खेलेंगे।