वैशाली में तेज रफ्तार वाहन ने युवक को कुचला

त्वरित ख़बरें - बाइक से घर लौट रहा था, तभी हुआ हादसा; घटनास्थल पर ही तोड़ा दम

वैशाली के सराय थाना क्षेत्र के हाजीपुर महुआ मुख्य मार्ग पर गुरुवार देर रात तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से एक युवक की मौत हो गई। वह बाइक से अपने घर लौट रहा था, तभी हादसा हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने मौत हुई। वाहन चालक की तलाश की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतक की पहचान रमाशंकर राय के पुत्र 25 वर्षीय राजीव कुमार के रूप में हुई है।

परिजनों का कहना है कि राजीव फूफा के यहां रहता था और वह हाइवा ट्रक का चालक था। गुरुवार रात को बाइक से अपने घर जा रहा था। तभी हादसा हुआ। परिजनों का कहना है कि पुलिस मामले को गंभीरता से ले और वाहन चालक की तलाश करे। साथ पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा प्रदान करें।