रिपोर्टिंग राहुल ओझा राजनंदगांव - क्षेत्र क्रमांक 8 से जिला पंचायत पद की उम्मीदवार कविता रवि अग्रवाल अपने समर्थकों के साथ धुआं-धार चुनावी प्रचार करते हुए जन समर्थन जुटती हुई नजर आई क्षेत्र में चौ-मुखी विकास का दावा करते हुए उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार व राज्य की साय सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने युवाओं के रोजगार पर विशेष पहल करते हुए युवाओं को अलग-अलग माध्यमों से रोजगार उपलब्ध करवाने की बात कही है। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 8 की उम्मीदवार कविता रवि अग्रवाल ने जनता की मूलभूत सुविधाओं पर प्रमुखता से पहल करते हुए गांव के हर गली में प्रधानमंत्री गौरव पथ का निर्माण करवाया जाएगा अन्य वित्तीय मदों से ऐसे गांव में सड़क बनाई जाएगी जहां पर सड़क की सुविधा वर्तमान में नहीं है । गांव के अंतिम छोर तक सड़क सुविधा पहुंचाने की बात कही इन्हीं दावों के साथ कविता रवि अग्रवाल अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र में जनसंपर्क करते हुए अपने चुनावी प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देती हुई नजर आ रही है।