आज बसंत पंचमी पर गायत्री शक्तिपीठ में आचार्य राम शर्मा जी का आध्यात्मिक जन्म दिन व पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ आयोजित.....

त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिर्पोटिंग

आज बसंत पंचमी पर गायत्री शक्तिपीठ में आचार्य  राम शर्मा जी का आध्यात्मिक जन्म दिन व पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ आयोजित

वैदिक मन्त्रोंच्चार के बीच सम्पन्न किए जाएंगे महायज्ञ व विभिन्न संस्कारिक कार्यक्रम

 राजनांदगांव / आज बसंत पंचमी पर्व के पुनीत अवसर पर स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ में आचार्य  राम शर्मा जी का आध्यात्मिक जन्म दिन वैदिक आनुष्ठानिक आयोजन के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा।

इस अवसर पर शक्तिपीठ में पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया है। इसके एक दिन पहले शनिवार 1 फरवरी को सुबह 6 बजे से अखंड जाप कार्यक्रम आयोजित रही।

आज 2 फरवरी रविवार को बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर पूज्य गुरुदेव  राम शर्मा आचार्य जी का आध्यात्मिक जन्म दिन सुबह 9 : 30 बजे पर्व पूजन सहित पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ कार्यक्रम कर मनाया जाएगा।

हिमालय वासी सत्ता ने दी थी दीक्षा

गायत्री शक्तिपीठ के ट्रस्टी सूर्यकांत चितलांग्या व उप ट्रस्टी तथा मंदिर निर्माण प्रभारी बृजकिशोर सुरजन ने बताया कि बसंत पंचमी के ही दिन हिमालय वासी सत्ता दादागुरु सर्वेश्वरानंद जी ने श्री राम शर्मा आचार्य जी को दीक्षा दी थी।उस दिन सेअ०भा० गायत्री परिवार के संस्थापक पूज्य गुरुदेव जी का बसंत पंचमी के दिन आध्यात्मिक जन्म दिन मनाया जाता है। इस दिन मंदिर में पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ सहित विभिन्न संस्कार भी सम्पन्न ‌किए जाएंगे।

शक्तिपीठ के व्यवस्थापक भाई ओमप्रकाश ने पूज्य गुरुदेव की आध्यात्मिक जन्म जयंती व पर्व पूजन‌ सहित पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में पर्व प्रसंग पर आहूति प्रदान कर यज्ञीय लाभ अर्जित करने गायत्री परिजनों व सत्य‌ सनातन धर्मियों को अधिकाधिक संख्या में पधारने की अपील की है।